कारक एवं उसके भेद: हिंदी व्याकरण के कारक एवं उसके भेद सेकई तरह के कॉम्पिटेटिव एक्जाम में बहु वैकल्प के प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर आप किसी भी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं या फिर बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आप यहां पर दिए गए कारक एवं उसके भेद लेख को पूरा पढ़ें। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको से संबंधित किसी भी प्रकार के सवाल नहीं छूटेंगे।
कारक की परिभाषा
परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका (संज्ञा या सर्वनाम) का संबंध वाक्य के किसी दूसरे शब्द के साथ प्रकाशित होता है, उस रूप को कारक कहते हैं। जैसे-रामू ने लकड़ी से कुत्ते को मारा। इस वाक्य में शब्दों में पारस्परिक संबंध स्थापित करने के लिए रामू लकड़ी, कुत्ते के आगे क्रमशः ने, से विभक्ति लगाए गए हैं।
कारक के भेद उदाहरण सहित
कारक के भेद– कारक के आठ भेद हैं। नीचे प्रत्येक कारक के बगल में कोष्ठक में कारक की विभक्ति दी गयी है। कारक को विभक्ति से ही पहचाना जाता है।
(1) कर्ता (ने)- क्रिया से जिस वस्तु के विषय में विधान किया जाता है, उसे सूचित करनेवाले संज्ञा के रूप को कर्ता कारक कहते हैं।
जैसे- राम ने दरवाजा खोला । राम शब्द कर्ता कारक है।
(2) कर्म (को)- जिस वस्तु पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता है, उसे सूचित करनेवाले संज्ञा के रूप को कर्मकारक कहते हैं।
जैसे- मैंने पत्थर फेंका/उसने रामू को बुलाया। पत्थर और रामू कर्म हैं।
(3) करण (से) – संज्ञा के जिस रूप से क्रिया के साधन का बोध होता है, उसे करण कारक कहते हैं। उसने लाठी से कुत्ते को मारा। लाठी शब्द करण कारक है।
(4) सम्प्रदान (को, के लिए) – जिस वस्तु / व्यक्ति के लिए कोई क्रिया की जाती है, उसकी वाचक संज्ञा के रूप को सम्प्रदान कारक कहते हैं।
जैसे- मैंने राधा के लिए साड़ी लायी। राजा ने ब्राह्मण को भोजन कराया। राधा और ब्राह्मण शब्द सम्प्रदान कारक हैं।
(5) अपादान (से) – संज्ञा अथवा सर्वनाम के जिस रूप से किसी वस्तु का अलग होना पाया जाता है उसे अपादान कारक कहते हैं।
जैसे- पेड़ से पत्ते गिरे । पेड़ शब्द अपादान कारक है।
(6) संबंध (का, की, के, रा, री, रे) – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाच्य वस्तु का संबंध किसी अन्य वस्तु के साथ सूचित होता है, उस रूप को संबंध कारक कहते हैं।
जैसे- यह उसकी कलम है। यह राम की पुस्तक है। उसकी तथा राम शब्द संबंध कारक हैं
(7) अधिकरण (में, पर) – संज्ञा का वह रूप जिससे क्रिया के आधार का बोध होता है, अधिकरण कारक कहा जाता है।
जैसे- शेर वन में रहता है। पुस्तक मेज पर है। वन और मेज शब्द अधिकरण कारक हैं।
(8) सम्बोधन (ए, हे, हो अरे, एजी, अजी इत्यादि) – संज्ञा के जिस रूप से किसी को चेताना या पुकारना सूचित होता है, उसे सम्बोधन : कारक कहते हैं।
जैसे- अरे, इधर आओ। ‘अरे’ सम्बोधन कारक है।
कारक एवं उसके भेद वस्तुनिष्ठ प्रश्न
निर्देश (प्रश्न 1 से 13 तक): निम्नलिखित वाक्यों में मोटे छपे शब्दों के कारक के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए।
1. राम ने रावण से युद्ध किया।
(A) कर्म (B) करण (C) कर्ता (D) सम्प्रदान
2. हमें अपने समाज की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।
(A) सम्प्रदान (B) अपादान (C) सम्बन्ध (D) कर्म
3. आजकल अध्यक्ष की अवज्ञा के समाचार प्रायः सुनने-पढ़ने को मिलते रहते हैं।
(A) संबंध (B) सम्प्रदान (C) कर्म (D) अधिकरण
4. इस कथन की पुष्टि कीजिए।
(A) सम्बोधन (B) सम्बन्ध (C) कर्म (D) सम्प्रदान
5. तद्भव शब्दों का निर्माण संस्कृत शब्दों से होता है।
(A) करण (B) अपादान (C) अधिकरण (D) सम्बन्ध
6. यहाँ पर्यायवाची शब्दों को वस्तुनिष्ठ रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
(A) कर्म (B) सम्प्रदान (C) करण (D) सम्बन्ध
7. अपने उत्तर पर पेन्सिल से निशान लगाइए।
(A) अपादान (B) कर्म (C) कर्ता (D) करण
8. सरकार, मुझे नौकरी से मत निकालिए।
(A) अपादान (B) करण (C) सम्प्रदान (D) सम्बोधन
9. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ बताइए।
(A) सम्बोधन (B) सम्बन्ध (C) सम्प्रदान (D) करण
10. पर्यायवाची प्रयोग के आधार पर समान अर्थ न देकर कुछ और ही अर्थ देते हैं।
(A) अधिकरण (B) सम्बन्ध (C) करण (D) अपादान
11. हिमालय से गंगा निकलती है।
(A) अपादान (B) कर्म (C) अधिकरण (D) कर्ता
12. लड़कों इधर आओ।
(A) कर्ता (B) सम्बोधन (C) करण (D) सम्प्रदान
13. मैंने बच्चों को मिठाई खिलाई।
(A) कर्म (B) सम्प्रदान (C) करण (D) अधिकरण
कारक हिंदी व्याकरण प्रश्न उत्तर
निर्देश (प्रश्न 14 से 20 तक): नीचे दिए हुए वाक्यों में एक-एक रिक्त स्थान है। इसमें कारक चिह्न भरा जाना है। प्रत्येक चिह्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए।
14. नील आर्मस्ट्रांग चन्द्रमा ____ पैर रखने वाला प्रथम व्यक्ति था।
(A) में (B) मैं (C) पै (D) के
15. गुट निरपेक्ष देशों ____ प्रथम सम्मेलन बेलग्रेड में आयोजित किया गया था।
(A) में (B) का (C) के लिए (D) से
16. इस रोग ____ मनुष्य बहुत कमजोर हो जाता है।
(A) में (B) से (C) का (D) पर
17. सोवियत संघ ने भारतीय उपग्रह को बैकानूर केन्द्र ____ छोड़ा।
(A) पर (B) में (C) से (D) का
18. एक व्यक्ति द्वारा चाकू दिखाने पर बाजार ____ भगदड़ मच गई।
(A) से (B) में (C) पर (D) की
19. कालान्तर ….. भाषा को जब लिखित रूप से दे दिया जाता है, तब वह साहित्य का रूप धारण कर लेती है।
(A) में (B) से (C) पर (D) की
20. किसी भाषा के साहित्य को समझने के लिए उसके विकास ____ परिचित होना आवश्यक है।
(A) में (B) पर (C) के लिए (D) से
सामान्य हिन्दी | |
अपठित बोध परीक्षण | Click Here |
ध्वनि एवं वर्ण | Click Here |
शब्द रचना एवं शब्द भेद | Click Here |
उपसर्ग एवं प्रत्यय | Click Here |
संज्ञा एवं उसके भेद | Click Here |
लिंग एवं उसके भेद | Click Here |
वचन एवं उसके भेद | Click Here |
कारक एवं उसके भेद | Click Here |
सर्वनाम एवं उसके भेद | Click Here |
विशेषण एवं उसके भेद | Click Here |