ध्वनि और वर्ण से संबंधित सवाल कई तरह के कॉम्पिटेटिव परीक्षा तथा बोर्ड परीक्षा में पूछे जाते हैं। अगर आप ध्वनि और बेहतर तरीके से जानना चाहते हैं तो इस पेज में पढ़ सकते हैं। इस पेज में ध्वनि और वर्ण के परिभाषा के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (प्रैक्टिस के लिए ) दिए गए हैं।
व्याकरण: किसी भाषा का व्याकरण वह शास्त्र है जो हमें उस भाषा में शुद्ध रूप से बोलना, लिखना और पढ़ना सिखाता है। जो व्यक्ति किसी भाषा के अक्षरों, शब्दों, वाक्यों और व्याकरण के नियमों से परिचित नहीं होता, वह न तो शुद्ध लिख सकता है और न ही शुद्ध बोल सकता है। और जो शुद्ध लिखना-बोलना नहीं जानता, उसे सभ्य समाज में सम्मान नहीं मिलता।
व्याकरण के विभाग:
भाषा के तीन भाग हैं – अक्षर, शब्द और वाक्य। इन तीनों को अलग-अलग समझने के लिए व्याकरण के भी तीन भाग हैं:
(क) वर्ण या अक्षर-विचार:
व्याकरण का यह भाग अक्षरों के आकार, उच्चारण और उनके मिलने के नियमों के बारे में बताता है।
(ख) शब्द-विचार:
व्याकरण का यह भाग शब्दों के प्रकार, रूपांतरण और उनसे वाक्य बनाने के नियमों के बारे में बताता है।
(ग) वाक्य-विचार:
व्याकरण का यह भाग शब्दों के बीच संबंध और उनसे वाक्य बनाने के नियमों के बारे में बताता है।
ध्वनि और वर्ण की परिभाषा
अगर आप इस पेज में ध्वनि और वन के बारे में पूरी जानकारी पढ़ लेते हैं तो आपको इससे ज्यादा जानने की आवश्यकता नहीं है। आपके कॉम्पिटेटिव परीक्षा में इतने ही पार्ट से प्रश्न पूछा जाएगा। कॉम्पिटेटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण टॉपिक ध्वनि एवं वर्ण चैप्टर को एक बार जरूर रिवाइज करें और प्रैक्टिस करें।
ध्वनि: Dhwani kise kahate hain
ध्वनि वह है जो कानों से सुनाई देती है। अ, आ, इ, ई या क, ख, ग, घ आदि को जब मुंह से बोला जाता है और कानों से सुना जाता है, तो ये ध्वनियाँ कहलाती हैं। भाषा की शुरुआत ध्वनि से होती है।
वर्ण: Varn kise kahate hain
वर्ण वे सभी मूल ध्वनियाँ हैं जिन्हें और तोड़ा नहीं जा सकता। जैसे: अ, आ, क, ख, च, फ आदि।
वर्ण के दो प्रकार होते हैं:
स्वर वर्ण: स्वर वर्ण वे वर्ण हैं जिन्हें बोलने के लिए किसी अन्य वर्ण की सहायता की आवश्यकता नहीं होती। जैसे: अ, आ, इ, ऊ आदि। स्वर वर्णों की कुल संख्या 11 है।
(i) ह्रस्व स्वर वर्ण: जैसे – अ, इ, उ, ऋ
(ii) दीर्घ स्वर वर्ण: जैसे – आ, ई, ऊ
(iii) संयुक्त स्वर वर्ण: जैसे – ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन वर्ण: व्यंजन वर्ण वे हैं जिन्हें बोलने के लिए स्वर वर्णों की सहायता ली जाती है। जैसे: क, ख, च, छ, त, थ आदि। यानी कि कवर्ग, चवर्ग, तवर्ग, पवर्ग आदि।
वर्णों का उच्चारण स्थान:
वर्ण | उच्चारण स्थान | वर्ण का नाम |
---|---|---|
क, ख, ग, घ, ङ | कंठ | कंठ्य |
ह, अ, आ, : | कंठ | कंठ्य |
च, छ, ज, झ, ञ | तालु | तालव्य |
इ, ई, य, श | तालु | तालव्य |
ट, ठ, ड, ढ, ण, ऋ, र, ष | मूर्द्धा | मूर्द्धन्य |
त, थ, द, ध, न, ल, स | दंत | दंत्य |
प, फ, ब, भ, म, उ, ऊ | ओष्ठ | ओष्ठ्य |
ए, ऐ | कंठ + तालु | कंठतालव्य |
ओ, औ | कंठ + ओष्ठ | कंठोष्ठ्य |
व | दंत + ओष्ठ | दंतोष्ठ्य |
ङ, ञ, ण, न, म | नासिका | अनुनासिक |
ध्वनि एवं वर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न
निर्देश (प्रश्न 1 से 10 तक): नीचे दिए गए प्रश्नों में तीन स्वर वर्ण और एक व्यंजन वर्ण हैं। आपको व्यंजन वर्ण चुनना है और चार विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करना है।
1. (A) क (B) अ (C) ए (D) उ
2. (A) अ (B) आ (C) च (D) ए
3. (A) उ (B) ऊ (C) ऐ (D) ख
4. (A) ए (B) ऐ (C) त (D) ऊ
5. (A) ओ (B) म (C) औ (D) अं
6. (A) भ (B) अ (C) आ (D) ई
7. (A) उ (B) न (C) ओ (D) औ
8. (A) ऐ (B) ऐ (C) ड (D) :अ
9. (A) अ (B) आ (C) इ (D)
10. (A) ई (B) उ (C) ख (D) ऊ
ध्वनि एवं वर्ण question answer
निर्देश (प्रश्न 11 से 20 तक): नीचे दिए गए प्रश्नों में तीन व्यंजन वर्ण और एक स्वर वर्ण हैं। आपको स्वर वर्ण चुनना है और चार विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करना है।
11. (A) चा (B) त (C) ए (D) र
12. (A) क (B) आ (C) टा (D) च
13. (A) प (B) ऊ (C) स (D) त
14. (A) ए (B) प (C) ड (D) ल
15. (A) ओ (B) ल (C) छ (D) ञ
16. (A) ल (B) थ (C) आ (D) प
17. (A) न (B) थं (C) प (D) औ
18. (A) छ (B) ऐ (C) क (D) ङ
19. (A) ट (B) आ (C) र (D) ढ़
20. (A) थ (B) उ (C) र (D) क्ष
ध्वनि एवं वर्ण objective questions
निर्देश (प्रश्न 21 से 25 तक): नीचे कुछ वर्ण दिए गए हैं। उनके उच्चारण स्थान चार विकल्पों में दिए गए हैं। केवल एक विकल्प सही है। आपको सही विकल्प का चयन करना है।
21. क का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) दंत (B) कंठ (C) मूर्द्धा (D) ओष्ठ
22. ट का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) दंत (B) कंठ (C) मूर्द्धा (D) ओष्ठ
23. ठ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) दंत (B) कंठ (C) मूर्द्धा (D) ओष्ठ
24. फ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) दंत (B) कंठ (C) मूर्द्धा (D) ओष्ठ
25. झ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) दंत (B) कंठ (C) तालु (D) ओष्ठ
1. (A) | 2. (C) | 3. (D) | 4. (C) | 5. (B) |
---|---|---|---|---|
6. (A) | 7. (B) | 8. (C) | 9. (D) | 10. (C) |
11. (C) | 12. (B) | 13. (B) | 14. (A) | 15. (A) |
16. (C) | 17. (D) | 18. (B) | 19. (B) | 20. (B) |
21. (B) | 22. (C) | 23. (C) | 24. (D) | 25. (C) |
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए हिंदी व्याकरण का महत्वपूर्ण टॉपिक
सामान्य हिन्दी – 20 अंक | |
अपठित बोध परीक्षण | Click Here |
ध्वनि एवं वर्ण | Click Here |
शब्द रचना एवं शब्द भेद | Click Here |
उपसर्ग एवं प्रत्यय | Click Here |
संज्ञा एवं उसके भेद | Click Here |
लिंग एवं उसके भेद | Click Here |
वचन एवं उसके भेद | Click Here |
कारक एवं उसके भेद | Click Here |
सर्वनाम एवं उसके भेद | Click Here |
विशेषण एवं उसके भेद | Click Here |