भारत 26 राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से जल्द खरीदेगा, दोनों देशों के रक्षा मंत्री एक दूसरे से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को लेकर भारतीय रक्षा मंत्री फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान को खरीदने जा रही है, भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव बहुत अधिक बढ़ चुका है और युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत का पाकिस्तान के साथ तनाव को लेकर भारतीय रक्षा मंत्री फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान को खरीदने जा रही है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे स्थिति देखने को मिलाई है। ऐसे में भारत और फ्रांस के बीच सोमवार को एक समझौता होने जा रहा है। या 63800 करोड रुपए के डील है और इस डील के तहत भारत फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान को अधिग्रहण करेगा।

फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु भारत आने वाले थे लेकिन अब भारत आने की योजना को रद्द डी कर दिया गया है और यह डील वर्चुअल माध्यम से होने वाला है। अभी समझौता को नई दिल्ली में भारत और फ्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाला है। जानकारी के लिए आप लोगों को बता दे कि दोनों देशों के रक्षा मंत्री अब वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में जुड़ेंगे।

इस सौदे में भारत 22 सिंगल सीट राफेल एम, 4 ट्विन सीट ट्रेनर जेट्स के अलावा और कई हथियार सिम्युलेटर, क्रू ट्रेनिंग के साथ-साथ रखरखाव और संचालन के 5 साल के लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया जाएगा।

इस समझौते में भारत ने फ्रांस के रक्षा मंत्री से 2016 में हुए 59000 करोड रुपए के 36 राफेल लड़ाकू विमान के लिए पार्ट्स और उपकरण भी शामिल किया गया है। समझौता के माध्यम से भारतीय नौसेना के सामरिक सुदृढ़ करेगा और आत्मनिर्भर भारत के रक्षा नीतियों को और भी मजबूत करेगा।

दरअसल भारत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लगभग 28 लोग मारे गए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय रक्षा मंत्री भी काफी आक्रोश में नजर आ रहे हैं। पूरा पहलगाम के अलावे बालाकोट और अन्य इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय टूरिस्ट तथा दो फॉरेन टूरिस्ट्स को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।

Read Also:

पहलगाम में एक महिला ने हमला करने वाले चार आतंकियों को देखा, यहां पढ़े ताजा अपडेट

NEET पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया गिरफ्तार

कक्षा 12वीं के बाद JEE Main के कितने अटेम्प्ट दे सकते हैं, कंफ्यूजन दूर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button